26 Apr 2024, 17:05:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना सातवें दिन टूटा, चाँदी भी 13 माह के निचले स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2017 8:36PM | Updated Date: May 8 2017 8:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर ग्राहकी उतरने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 170 रुपए टूटकर चार महीने से ज्यादा के निचले स्तर 28,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी भी 225 रुपए की गिरावट के साथ करीब 13 महीने के निचेल स्तर पर 38,350 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सोने में 29 अप्रैल के बाद लगातार सातवें कारोबारी दिवस गिरावट दर्ज की गयी है। इस दौरान यह एक हजार रुपए सस्ता हो चुका है।
 
वहीं, चाँदी 01 मई के बाद लगातार छठे कारोबारी दिवस कमजोर पड़ी है। इस दौरान इसकी कीमत 2,050 रुपए टूट चुकी है। पिछले सप्ताह की बड़ी गिरावट के बाद आज वैश्विक स्तर पर सोने में मामूली तेजी लौटी है। सोना हाजिर 1.50 डॉलर की बढ़त में 1,230.55 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.60 डॉलर चढ़कर 1230.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में यूरोपीय संघ के समर्थक इमैन्युएल मैक्रॉन की विजय से डॉलर की तुलना में यूरो में आये उछाल के कारण पीली धातु को बल मिला है। यूरो के दबाव में डॉलर के कमजोर पड़ने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत बढ़ी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.06 डॉलर चढ़कर 16.35 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »