27 Apr 2024, 00:05:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एयर एशिया के यात्रियों की संख्या 57 प्रतिशत बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2017 3:43PM | Updated Date: May 2 2017 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एयर एशिया इंडिया से जनवरी-मार्च तिमाही में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 8.4 लाख रही है जो 2016 की समान अवधि के 5.38 लाख यात्रियों की संख्या से 57 प्रतिशत अधिक है।
 
बैंगलुरु आधारित एयरलाइन एयर एशिया इंडिया जो कि मलेशिया की एयर एशिया बरहाद और टाटा संस का संयुक्त उपक्रम है, ने अपने एक बयान में बताया कि समीक्षावधि में उसने अपने बेड़े में नौ विमान शामिल किए हैं। बीते वर्ष की समान अवधि में यह संख्या छह विमान की थी।
 
कंपनी ने बताया है कि साल दर साल के आधार पर यात्रियों की संख्या 57 फीसद बढ़कर 0.84 मिलियन हो गई है जबकि कैपेसिटी में 50 फीसद की वृद्धि हुई है। एयर एशिया इंडिया के नेटवर्क पर तीन नए रुट्स जोड़ दिए गए हैं इनमें दिल्ली-श्रीनगर, दिल्ली-बगडोगरा और दिल्ली-पुणे शामिल है। चालू वर्ष की पहली तिमाही इन्हें जोड़ा गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »