26 Apr 2024, 23:51:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आरबीआई जल्‍द ही जारी करेगा 5 व 10 रुपए के नए सिक्‍के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2017 2:13PM | Updated Date: Apr 27 2017 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्‍द ही 5 और 10 रुपए के नए सिक्‍के जारी करेगा। ये सिक्‍के राष्‍ट्रीय अभिलेखागार और इलाहाबाद हाईकोर्ट को  समर्पित होंगे।
 
जहां 10 रुपए का सिक्‍का अभिलेखागार के 125 साल पूरे होने के मौके पर जारी किया जाएगा। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट की 150वीं सालगिरह को लेकर भी 5 रुपए के नए सिक्‍के जारी होंगे।
 
रिजर्व बैंक के अनुसार 10 रुपए के नए सिक्के पर राष्ट्रीय अभिलेखागार की इमारत का फोटो होगा और इसके साथ ‘125 वर्ष’ अंकित होगा। सिक्के पर 125वीं वर्षगांठ के समारोह का लोगो भी होगा। 
 
सिक्के पर 1891 और 2016 अंग्रेजी में अंकित होगा। वहीं, पांच रुपए के सिक्के पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की इमारत का फोटो होगा। इस पर अंग्रेजी में 1866-016 अंकित होगा। रिजर्व बैंक के अनुसार दस और पांच रुपए के मौजूदा सिक्के भी पूर्ववत चलन में रहेंगे।
 
वहीं, 5 रुपए के सिक्‍कों पर एक तरफ इलाहाबाद हाईकोर्ट की बिल्डिंग का फोटो होगा, जो कि एक किताब से उभरती हुई दिखेगी। 1866-2016 सिक्‍के के नीचे लिखा जाएगा।
 
आरबीआई का कहना है कि 10 रुपए के सभी सिक्के मान्य होंगे और सभी सिक्के चलन में बने रहेंगे। गौरतलब है कि समय-समय पर जारी किए गए अलग-अलग डिजाइनों के सिक्कों को लेकर बाजार में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »