26 Apr 2024, 20:40:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बॉलीवुड के इस एक्टर ने खरीदा माल्या का 'किंगफिशर विला', जानिए कितने में हुई डील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2017 10:30AM | Updated Date: Apr 8 2017 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोवा। शराब कारोबारी विजय माल्या का गोवा स्थित किंगफिशर विला आखिरकार बिक ही गया। माल्या को कर्ज देने वाले बैंकों ने स्टेट बैंक की अगुवाई में किंगफिशर विला को 73.01 करोड रुपए में बेच दिया। माल्या के इस बंगले की कई बार निलामी हुई, लेकिन इसे कोई भी खरीदार नहीं मिल रहा था लेकिन आखिर में एक्टर-बिजनेसमैन सचिन जोशी ने कुछ मोलतोल के बाद इस आलीशान बंगले को अपने नाम किया। 
 
आपको बता दें कि माल्या को कर्ज देने वाले बैंकों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में ये घर बेचा और इसके साथ माल्या को दी गई कर्ज की राशि का एक हिस्सा वसूल लिया। खबर के मुताबिक जोशी ने इस बंगले के लिए करीब 73 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सरफेसी ऐक्ट के मुताबिक, बैंकों के पास यह अधिकार है कि अगर डिफॉल्टर की संपत्ति बेचने के दो प्रयास परवान नहीं चढ़ें तो वो प्राइवेट डील के तहत इसे बेच सकते हैं। 
 
वहीं एसबीआई की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने विला के बिकने की पुष्टि जरूर की लेकिन उसे खरीदने वाले का नाम बताने से इनकार कर दिया। विकिंग मीडिया एंड एंटेनमेंट के मालिक सचिन जोशी आजान, मुंबई मिरर और जैकपॉट जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह के बियर ब्रैंड किंग्स बियर के भी मालिक हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »