08 May 2024, 08:12:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना चमका-चांदी लुढ़कीं, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2017 8:27PM | Updated Date: Apr 3 2017 8:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में रही गिरावट के बावजूद स्थानीय बाजार में जेवराती मांग निकलने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 20 रुपए चमककर  29,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, औद्योगिक मांग की सुस्ती से चाँदी 250 रुपए फिसलकर 42,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन में सोना हाजिर 2.75 डॉलर फिसलकर 1246.00 डॉलर प्रति औंस और जून का अमेरिकी सोना वायदा 2.9 डॉलर की गिरावट के साथ 1,248.3 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और गत शुक्रवार को फेडरल रिजर्व के एक अधिकारी के दिए गए बयान के बाद सोने की कीमतों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट बरकरार है।

उनके मुताबिक आयकर रिफंड में होने वाली देर के कारण अमेरिका में उपभोक्ता की क्रय शक्ति गत फरवरी में स्थिर रही लेकिन महंगाई दर में पिछल पांच साल में हुई वार्षिक बढोतरी के कारण फेड द्वारा ब्याज दर बढाए जाने की संभावना बढ़ गयी है। ब्याज दर बढने की स्थिति में निवेशकों का रुझान पीली धातु में कम हो जाता है,जिससे इसमें गिरावट आती है। इसबीच लंदन में चाँदी हाजिर 0.06 डॉलर गिरकर 18.24 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »