26 Apr 2024, 07:02:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मोदी सरकार ने बढ़ाई RBI गवर्नर की सैलरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2017 3:43PM | Updated Date: Apr 2 2017 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मोदी सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर और डिप्टी गवर्नर की सैलरी में करीब तिगुना बढ़ोत्तरी की है। अब आरबीआई के गवर्नर की बेसिक सैलरी 2.50 लाख रुपए हो गई है, वहीं डिप्टी गवर्नर को 2.25 लाख रुपए मिलेंगे। इनको बढ़ी हुई सैलरी एक जनवरी 2016 से मिलेगी, यानि कि पटेल को जनवरी 2016 से अब तक की सारी सैलरी बढ़कर मिलेगी।
 
अभी तक आरबीआई के गवर्नर 90 हजार रुपए बेसिक सैलरी पाते हैं, वहीं डिप्टी गवर्नर को 80 हजार रुपए बेसिक सैलरी मिलती है। हालांकि, अभी भी इनकी सैलरी आरबीआई के तहत संचालित कई बैंकों के उच्च अधिकारियों से बहुत कम है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »