27 Apr 2024, 01:19:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल के दामों में इस साल की बड़ी कटौती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2017 9:57AM | Updated Date: Apr 1 2017 10:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष में सरकारी तेल कंपनियां आम आदमी के लिए राहत लेकर आईं हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की गई है। पेट्रोल प्रति लीटर 3.77 रुपए सस्ता हो गया तो डीजल की कीमत प्रति लीटर 2.91 रुपए कम हो गई है।
 
इसमें राज्य लेवी शामिल नहीं है। यानी स्थानीय लेवी को शामिल करने पर कटौती अधिक होगी। नई कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू होंगी। वैश्विक बाजार में क्रूड ऑइल की कीमत घटने की वजह से यह कदम उठाया गया है।
 
एक महीने में क्रूड की कीमतें करीब 13 फीसदी कम हुई हैं। 23 फरवरी को क्रूड ऑइल 55 डॉलर प्रति बैरल था, जो 23 मार्च को गिरकर 48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था। इसके अलावा रुपए में भी मजबूती आई है। पिछले पखवाड़े में रुपया 60 पैसे मजूबत हुआ है। इससे ऑइल कंपनियों को इंपोर्ट पर कम खर्च करना पड़ा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »