09 May 2024, 03:58:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2017 8:54PM | Updated Date: Mar 21 2017 8:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में नरमी तथा स्थानीय स्तर पर सुस्त मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए टूटकर 29,050 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 300 रुपए लुढ़ककर 40,900 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने में गिरावट रही। सोना हाजिर 3.30 डॉलर फिसलकर 1,231.05 डॉलर प्रति  औंस पर रहा।

मई का अमेरिकी सोना वायदा भी तीन डॉलर उतरकर 1,231 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर भी मांग कमजोर रहने से सोने में गिरावट रही। हालांकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने से इसे मिले समर्थन के कारण इसकी गिरावट कम रही। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर टूटकर 17.39 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »