26 Apr 2024, 20:53:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जनधन खातों से नहीं हटी कैश ट्रांजेक्शन की लिमिट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2017 6:18PM | Updated Date: Mar 21 2017 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। सरकार ने नोटबंदी के बाद बैंक खातों से रुपए निकालने की सीमा तय कर दी थी। यह बंदिश पिछले दिनों हटा ली गई, लेकिन जनधन खातों पर यह अभी भी बरकरार है। खाताधारक एक माह में सिर्फ दस हजार रुपए ही निकाल पा रहे हैं। खाताधारक जब राशि निकालने जाते हैं तो उन्हें इसका पता नहीं होता, जिससे विवाद भी हो रहे हैं। गरीबों को मिलने वाली सरकार की विभिन्न योजनाओं की राशि भी जनधन खातों में ही आती है। कुछ दिन पहले आवास योजना के तहत खाताधारकों को राशि मिली थी, लेकिन लिमिट तय होने से खाताधारक ज्यादा राशि नहीं निकाल पा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »