27 Apr 2024, 05:16:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जल्द आएगा 10 रु. का प्लास्टिक नोट, सरकार ने दी मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2017 10:49AM | Updated Date: Mar 18 2017 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद सरकार ने 2000 के और 500 के नए नोट जारी किए। पहली बार लोगों के सामने 2000 रूपए के नोट आए और अब पहली बार आपके सामने प्लास्टिक के नोट आने वाले है। जी हां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द प्लास्टिक के नोट छापने जा रही है। केंद्र सरकार ने आरबीआई को मंजूरी दे दी है। सरकार की मंजूरी के बाद 10 रुपए के प्लास्टिक नोटों की छपाई का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।
 
सरकार ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक को 10 रुपए के प्‍लास्टिक नोट्स के फील्‍ड ट्रायल करने के लिए अधिकृत किया गया है, जिसका लंबा जीवन काल है। आपको बता दें कि लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में लिखित उत्तर देते हुए वित्‍त राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कि सरकार ने प्लास्टिक के नोटों के फील्ड ट्रायल के लिए पांच शहरों को चुना है। प्‍लास्टिक सब्‍सट्रैट खरीदने की मंजूरी दी जा चुकी है और आरबीआई को 10 रुपए के प्‍लास्टिक नोटों को छापने की मंजूरी दिए जाने के बारे में भी जानकारी दी जा चुकी है।
 
सदन में जानकारी देते हुए मेघवाल ने कहा कि कॉटन सब्‍सट्रैट बैंक नोट्स की तुलना में प्‍लास्टिक नोट्स का जीवनकाल अधिक लंबा होता है। नोटों का जीवनकाल बढ़ाने के लिए ही ये ट्रायल किया जा रहा है। इस ट्रायल के बाद प्लास्टिक नोट्स को देशभर में जारी किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »