26 Apr 2024, 19:33:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रूपया भाजपा की जीत, औद्योगिक वृद्धि के उत्साह में शुरूआत में 42 प्रतिशत उछाल पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2017 9:08PM | Updated Date: Mar 14 2017 9:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रपये की विनियम दर शुरू में 42 प्रतिशत उछल कर 66.18 तक पहुंच गई। विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के जोरदार प्रदर्शन और जनवरी के औद्योगिक उत्पादन के उम्मीद से बेहत आंकड़े से रूपए के प्रति धारणा मजबूत रही। निर्यातक और बैंक डॉलर की बिकवाली बढ़ाए हुए थे।

चुनावों में भाजपा को सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में जबरदस्त कामयाबी मिली है। इसी तरह जनवरी में 2.7 प्रतिशत औद्योगिक वृद्धि का आंकड़ा भी उम्मीद से बेहतर है। शुक्रवार को बाजार 11 पैसे मजबूत हो कर 66.60 रूपए प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। स्थानीय शेयर बाजारों में भी सुबह जोरदार तेजी थी और प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत से भी अधिक उंचे चल रहे थे। बाजार रविवार को होली के अवसर पर बंद थे।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »