26 Apr 2024, 12:21:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फिर से बाजार में आएगा नया नोट, शुरू हो चुकी है छपाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2017 5:57PM | Updated Date: Feb 21 2017 7:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 500-2000 के नए नोट के बाद अब बाजार में जल्द 1000 रूपए के नोट आने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)और केन्द्र सरकार 1000 रूपए नई नोट को जारी करने की तैयारी कर ली है। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी जिसके बाद 1000 रूपए के नोट अमान्य हो गए थे। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार के सीनियर ऑफिसर का दावा है कि नोटबंदी के बाद प्रतिबंधित हुए 1000 रूपए की करेंसी की जगह नई 1000 रूपए की करेंसी बाजार में आ जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक रिजर्व बैंक ने 1000 रूपए की नई करेंसी की प्रिंटिंग का काम शुरू कर दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत दायर अर्जी के जवाब में कहा है कि उसके पास इस बात की जानकारी उपलब्ध नहीं है कि गत आठ नवंबर से 30 दिसंबर तक देश के कुल कितने बैंक खातों में 2.5 लाख रूपए से ज्यादा की रकम 500 और 1,000 रूपए के बंद नोटों के रूप में जमा हुई।

मध्यप्रदेश के नीमच निवासी सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने बताया कि रिजर्व बैंक के मुद्रा प्रबंध विभाग की ओर से उनकी आरटीआई अर्जी पर 17 फरवरी को इस आशय का जवाब दिया गया। गौड़ ने रिजर्व बैंक से पूछा था कि आठ नवंबर से 30 दिसंबर 2016 के बीच देश के अलग..अलग बैंकों के कुल कितने खातों में 2.50 लाख रूपए से ज्यादा मूल्य के विमुद्रित नोट जमा हुए। सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि उन्होंने आरटीआई के तहत रिजर्व बैंक से यह भी जानना चाहा था

कि इस अवधि में विविध सहकारी बैंकों के कुल कितने खातों में 2.5 लाख से ज्यादा की रकम 500 और 1,000 रूपए के बंद नोटों की शक्ल में जमा हुई। गौड़ ने कहा, ‘मेरी आरटीआई अर्जी पर इस सवाल का भी यही उत्तर दिया गया कि मांगी गई जानकारी रिजर्व बैंक के पास उपलब्ध नहीं है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गत 17 नवंबर को कहा था कि नौ नवंबर से 30 दिसंबर 2016 के दौरान बैंक खातों में कुल 2.5 लाख रूपए या इससे ज्यादा की रकम जमा कराने पर भी पैन नंबर का उल्लेख करना अनिवार्य होगा। यह कदम इसलिये उठाया गया था, ताकि कोई 500 और 1,000 रूपए के बंद नोटों को 50 दिन की तय मोहलत में बैंकों में जमा कराने की आड़ में अपनी काली कमाई को सफेद न कर सके। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »