08 May 2024, 06:51:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वैवाहिक खरीददारी से सोने-चांदी की तेजी जारी, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2017 4:16PM | Updated Date: Feb 21 2017 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक संकेतों और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से स्थानीय सर्राफा बाजार में  सोना 250 रूपए उछलकर 29,950 रूपए प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी भी औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से 50 रूपए बढ़कर 43,200 रूपए प्रति किलो हो गई। बाजार सूत्रों के अनुसार मजबूत वैश्विक रख तथा घरेलू बाजार में शादी विवाह की मांग को देखते हुए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से सोना, चांदी में तेजी का रख रहा।
 
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोमवार के कारोबार में सोने का भाव 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,237 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 0.42 प्रतिशत बढ़कर 18.02 डालर प्रति औंस हो गया। राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के सोने का भाव प्रत्येक 250 रूपए की तेजी के साथ क्रमश: 29,950 रूपए और 29,800 रूपए प्रति 10 ग्राम हो गया।
 
सोमवार को इसमें 180 रूपए की गिरावट आई थी। हालांकि, गिन्नी का भाव पूर्वस्तर 24,500 रूपए प्रति आठ ग्राम पर रहा। सोने की ही तरह चांदी तैयार का भाव 50 रूपए बढ़कर 43,200 रूपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 55 रूपए चढकर 42,725 रूपए प्रति किलो हो गई। दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल 73,000 बिकवाल 74,000 रूपए प्रति सैंकडा पर पूर्ववत बोला गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »