27 Apr 2024, 01:09:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना लुढ़का; चांदी की चमक बढ़ी, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2017 4:15PM | Updated Date: Feb 15 2017 4:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में मिश्रित रुख रहने के बीच घरेलू स्तर पर जेवराती माँग में आई सुस्ती से  दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 25 रुपए फिसलकर 29,625 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालाँकि, औद्योगिक माँग में सुधार से चाँदी 100 रुपए चमककर 43,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.40 डॉलर लुढ़ककर 1,224.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

वहीं, अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 0.7 डॉलर की मामूली तेजी के साथ 1,226.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व अध्यक्ष जेनेट येलेन ने फेड की आगामी बैठक में ब्याज दर बढ़ाए जाने के संकेत दिये हैं, जिससे सोने पर वैश्विक दबाव बढ़ा है।

हालाँकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट से अमेरिकी बाजार में सोने का भाव चढ़ा है। घरेलू बाजार में खरीददार ऊँची कीमत पर सोने की खरीद में कोताही बरत रहे हैं, जिससे जेवराती माँग घट गई है। इस बीच लंदन में चाँदी हाजिर 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 17.86 डॉलर प्रति औंस बिकी। घरेलू बाजार में चाँदी 100 रुपए की बढ़त के दम पर वापस  43,000 के आँकड़े पर पहुँच गई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »