नई दिल्ली। विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने पश्चिम एशिया में अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए कोझिकोड से शारजाह और मस्कट तथा तिरुवनंतपुरम् से शारजाह के लिए उड़ानें शुरु करने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि शारजाह उसका छठा अंतर्राष्ट्रीय गंतव्य है। कोझिकोड से शारजाह और मस्कट की उड़ानें 20 मार्च से तथा तिरुवनंतपुरम से शारजाह की 08 अप्रैल से शुरु की जाऐंगी। इंडिगो के अध्यक्ष आदित्य घोष ने कहा हम शारजाह को अपने नेटवर्क से जोड़कर तथा मस्कट और कोझिकोड के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर प्रसन्न हैं। इंडिगो के लिए पश्चिम एशिया हमेशा से महत्वपूर्ण बाजार रहा है। हमें उम्मीद है कि नई उड़ानें यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय होंगी।