26 Apr 2024, 19:47:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सबसे लंबी उड़ान भरकर आॅकलैंड पहुँचा कतर एयरवेज का विमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2017 7:31PM | Updated Date: Feb 6 2017 7:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विमान सेवा कंपनी कतर एयरवेज की दुनिया की सबसे लंबी दोहा-आॅक्लैंड फ्लाइट की न्यूजीलैंड के ऑक्लैंड में पहली लैंडिंग के साथ एयरलाइंस ने अपने 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया। न्यूजीलैंड में नववर्ष के महत्वपूर्ण वाइतैंगी-डे पर सोमवार सुबह 7.25 बजे उतरी इस उड़ान को 14,535 किलोमीटर की दूरी तय करने में 17 घंटे 30 मिनट का समय लगा। हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान उसे पारंपरिक वाटर सैल्यूट दिया गया।

इस फ्लाइट के लिए एयरलाइंस बोइंग 777 विमान का इस्तेमाल कर रही है। विमान ने तय समय से पाँच मिनट पहले लैंडिंग की। इस मौके पर कतर एयरवेज के मुख्य समूह कार्यकारी अकबर अल बाकर ने कहा "ऑक्लैंड के लिए हमारी नई सेवा की शुरुआत कतर एयरवेज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हम क्षेत्र में और समूचे विश्व में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं

और यूरोप तथा पश्चिम एशिया में आकर्षक कारोबारी एवं लीजर गंतव्यों के लिए अधिक विकल्प एवं बेहतर संपर्क मुहैया करा रहे हैं। इस मार्ग पर एयरलाइंस की पहली उड़ान में यात्रा कर रहे यात्रियों का स्वागत विशेष कपकेक्स के साथ किया गया। इसके अतिरिक्त, बिजनेस क्लास में सफर कर रहे लोगों को सेलिब्रेटी कीवी रोज फिज मॉकटेल दी गई।

बीस्पोक मेन्यू कार्ड्स एवं बेवरेज की सूची पारंपरिक माओरी कार्विंग से प्रेरित थी जिसे खासतौर से इस मौके लिए डिजाइन किया गया था। एयरलाइंस ने बताया कि वर्ष 2017-18 में उसने यानबू एवं ताबुक, सउदी अरब; डबलिन, आयरलैंड; नाइस, फ्रांस; स्कोपजे, मैसीडोनिया; चियांग माइ, थाईलैंड; सारायेवो, बोस्रिया हरजेगोविना; लिब्रेविले, गैबन; डौआला; कैमरून; रियो डे जेनेरियो, ब्राजील; सैंटियागो, चिली; कैनबेरा, ऑस्ट्रेलिया; मेडान, इंडोनेशिया और लास वेगास, अमेरिका के लिए उड़ान शुरू करने की योजना बनाई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »