27 Apr 2024, 04:36:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बड़े व्यवसायी असम में काफी रचि ले रहे हैं: सोनावाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2017 10:02PM | Updated Date: Feb 4 2017 10:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनावाल ने कहा कि बड़े व्यवसायी प्रदेश में गहरी रचि ले रहे हैं क्योंकि राज्य सरकार निवेशक अनुकूल माहौल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। नेशनल डिफेंस कॉलेज के अधिकारियों और कुछ अन्य देशों के रक्षा महाविद्यालयों के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,रोजगार सृजन सरकार की पहली प्राथमिकता है

लेकिन पर्यावरण की शर्त पर औद्योगिकीकरण को प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा और पर्यावरणीय संतुलन को बरकरार रखने के लिए हर संभव उपाय किये जायेंगे। उक्त प्रतिनिधिमंडल मौजूदा समय में प्रदेश के सामाजिक आर्थिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए असम के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को इस बात से अवगत कराया कि प्रदेश को तेज विकास की राह पर लाने के लिए काफी गतिविधियों को और आधारभूत ढांचे को तेजी से बनाने का काम शुर किया गया है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »