27 Apr 2024, 01:24:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

घरेलू मांग में आई तेजी से सोने-चांदी में उछाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2017 4:46PM | Updated Date: Feb 1 2017 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रहे उछाल और स्थानीय स्तर पर सर्राफा कारोबारियों की मांग में आयी तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए चमककर 29,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग में सुधार होने से चांदी भी 300 रुपए चढ़कर 42,200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव में लगातार चौथे कारोबारी दिवस तेजी रही है जबकि चांदी में लगातार दूसरे दिन।

लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.60 डॉलर चमककर 1,211.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.20 डॉलर चढ़कर 1,212.60 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संपन्न होने वाली दो दिवसीय बैठक में ब्याज दर को स्थिर रखने की घोषणा की संभावना से पीली धातु को मजबूती मिली है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने गत दिसंबर में ब्याज दर बढ़ाने की घोषणा करते समय ही इस साल तीन बार ब्याज दर बढ़ाने के संकेत दिये थे। ब्याज दर बढ़ाए जाने से डॉलर को मजबूती मिलती है जिससे सोने के भावों में गिरावट आ जाती है। इसी बीच, लंदन में चाँदी हाजिर 0.02 डॉलर चमककर 17.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। चांदी की कीमतों में विदेशी बाजार में रही तेजी और सिक्का निर्माताओं के उठाव के बढ़ने से घरेलू स्तर पर इसे बल मिला है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »