27 Apr 2024, 02:07:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 150 रुपए चमका, ढाई सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2016 3:18PM | Updated Date: Dec 30 2016 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार चौथे दिन चमककर 150 रुपए की बढ़त के साथ ढाई सप्ताह के उच्चतम स्तर 28,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। लंदन में सोना हाजिर 0.2 प्रतिशत चढ़कर 1,160.42 डॉलर प्रति औंस पर रहा। गत दिवस इसमें बड़ी तेज देखी गई थी। सप्ताह के दौरान अब तक यह 2.5 प्रतिशत मजबूत हो चुका है।

फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.1 डॉलर की बढ़त के साथ 1,159.2 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर में गिरावट तथा माँग में मामूली वृद्धि से सोने को बल मिला है। साल की पहली तीन तमाहियों में आर्थिक एवं राजनीतिक अनिश्चितता के माहौल में सोने में तेज बढ़ोतरी देखी गई थी। नवंबर में इसमें एकाएक गिरावट आई, लेकिन उसके बाद भी इस साल यह करीब नौ प्रतिशत की बढ़त में रहा है। चार साल में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूत हुआ है। इस बीच लंदन में चाँदी हाजिर 0.01 डॉलर की मामूली तेजी के साथ 16.19 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »