26 Apr 2024, 22:35:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

500 और 1000 के 10 से ज्यादा नोट मिले तो लगेगा 5 गुना जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2016 9:31PM | Updated Date: Dec 26 2016 9:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोटबंदी पर मोदी सरकार एक और सख्त कदम उठाने जा रही है। खबरें है कि सरकार 30 दिसंबर के बाद भी पुराने नोट रखने वाले लोगों पर कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। 
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक 500 और 1000 रुपए के 10 या उससे कम नोट रखने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। इससे अधिक पुराने नोट रखने वाले लोगों पर 50,000 या बरामद की गई राशि का 5 गुना जुर्माना लगाया जा सकता है।
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दो आध्यादेश पास किए जा सकते हैं। पहले आध्यादेश से यह तय होगा कि 30 दिसंबर के बाद पुराने 500 और 1000 रुपए के नोटों में कितनी रकम अपने पास रखी जा सकती है। 
 
इसके अलावा, तयशुदा सीमा से ज्यादा नोट रखने पर कितनी सजा दी जाए, यह भी तय किया जाएगा। सरकार कड़ी सजा का प्रावधान करना चाहती है। अध्‍यादेश में रिजर्व बैंक के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स की सिफारिशें भी शामिल होंगी।
 
दूसरे आध्यादेश से नोट की कानूनी वैधता खत्म करने की तैयारी है क्योंकि हर नोट पर धारक को उस पर जिक्र की गई रकम अदा करने का वादा किया जाता है। इन नोटों की कानूनी वैधता पूरी तरह से समाप्त करने के लिए यह आध्यादेश होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »