26 Apr 2024, 14:15:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Other Business

नोटबंदी से महंगाई हुई कम, सस्ती हुई सब्जियां और महंगा हुआ आटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2016 9:21PM | Updated Date: Dec 13 2016 9:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद नवंबर महीने में रिटेल महंगाई दर में कमी आई है। नवंबर महीने में रिटेल महंगाई दर 4.20 फीसदी से घटकर 3.63 फीसदी हो गई है। इससे पहले अक्टूबर महीने में भी रिटेल महंगाई दर में 0.10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

सस्ती हुई सब्जी, महंगा फल 
नवंबर, 2015 में यह 5.41 फीसदी थी। सब्जियों के खुदरा दाम समीक्षा वाले महीने में 10.29 फीसदी नीचे चल रहे थे। अक्टूबर में सब्जियों के दाम सालना आधार पर 5.74 फीसदी नीचे थे। हालांकि, फलों की मुद्रास्फीति नवंबर में बढ़कर 4.60 फीसदी हो गई, जो अक्तूबर में 4.42 फीसदी थी।
 
आटा हुआ महंगा, मीट-मछली और अंडा सस्ता
मोटे अनाजों और इसके उत्पादों की महंगाई 4.86 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो इससे पिछले महीने 4.40 फीसदी पर थी. नवंबर में प्रोटीन वाले उत्पादों मसलन मांस और मछली की महंगाई दर घटकर 5.83 प्रतिशत पर आ गई, जो अक्तूबर में 6.16 फीसदी थी। माह के दौरान अंडों की मुद्रास्फीति 8.55 प्रतिशत पर रही, जो पिछले महीने 9.42 प्रतिशत पर थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »