26 Apr 2024, 06:13:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अंबानी ने लॉन्च किया जियो का 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर, 31 मार्च तक सभी सर्विस फ्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2016 2:50PM | Updated Date: Dec 1 2016 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने घोषणा की है कि जियो का वेलकम ऑफर 31 दिसंबर 2016 तक ग्राहकों को मिलता रहेगा। वहीं एक जनवरी 2017 से रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए हैप्पी न्यूर ईयर ऑफर लेकर आया है।

इसके तहत पुराने ग्राहकों को नया सिम नहीं खरीदना होगा और वह वेलकम ऑफर को हैप्पी न्यू ईयर प्लान में बदल सकते हैं। वेलकम ऑफर की तरह रिलायंस इस ऑफर में ग्राहकों को फ्री 4जी इंटरनेट, वॉयस और वीडियो कॉलिंग जैसी सर्विस देता रहेगा।

 
अंबानी ने कहा, रिलायंस जियो पर भरोसा जताने के लिए लोगों का शुक्रिया। उन्होंने कहा कि अब जियो का नंबर पोर्ट भी करवा सकते हैं और जियो में भी पोर्टेबिलिटी सेवा शुरू हो गई है। इतना ही नहीं अब रिलायंस जियो सिम की फ्री होम डिलीवरी भी सेवा भी जल्द शुरू होगी।
 
मुकेश अंबानी ने बताया कि रोजाना रिलायंस जियो के साथ छह लाख ग्राहक जुड़े। हमारा लक्ष्य इंटरनेट की स्पीड़ को बढ़ाना है और इस पर हमारा जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार और टाई का सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अन्य कंपनियों का सहयोग नहीं मिलने से कॉल ड्रॉप हुई।
 
उन्होंने जियो की कामयाबी के लिए लिए भारत सरकार और ट्राई का शुक्रिया अदा किया। आधार कार्ड की मदद से एक्टिवेशन तेज हुआ। जियो में कॉल ब्लॉक कम हुए है।
 
उन्होंने जियो सिम की होम डिलिवरी करने का भी ऐलान किया और कहा कि ईकेवाईसी से जियो सिम सिर्फ पांच मिनट में एक्टिव हो जाएगा। साथ ही मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो में नंबर पोर्टेबिलिटी पूरी तरह मुमकिन है। जियो का नेटवर्क स्पीड और कैपेसिटी के लिए बना है।
 
गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने अपने परिचालन के पहले 83 दिन में ही पांच करोड़ ग्राहक बनाकर कीर्तिमान बनाया है। कंपनी ने हर मिनट 1000 व दिन लगभग छह लाख ग्राहक जोड़े हैं।
 
सूत्रों के अनुसार इस उपलब्धि के साथ ही रिलायंस जियो दुनिया अपनी तरह की सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी बन गई है। एयरटेल को इस मुकाम पर पहुंचने में 12 साल और वोडाफोन को तथा आइडिया को 13 साल लग गए थे। भारती एयरटेल के इस समय 26.29 करोड़ से अधिक तथा वोडाफोन और आइडिया सेल्यूलर के क्रमश 29 करोड़ और 18 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »