26 Apr 2024, 19:51:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो के उपभोक्ताओं की संख्या पांच करोड़ के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2016 3:29PM | Updated Date: Nov 29 2016 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हमेशा के लिए फ्री कॉंलिग के ऑफर के साथ भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में धमाकेदार एंट्री करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी रिलायंस जियो के उपभोक्ताओं की संख्या पांच करोड़ के पार पहुंच गई है।
 
कंपनी ने आज बताया कि प्रति दिन छह लाख के औसत से उपभोक्ता जोड़ते हुए महज 83 दिन में उसने यह मुकाम हासिल किया जो दूरसंचार सेवा के इतिहास में दुनिया में पहले कभी नहीं हुआ। जियो की लांचिंग इस साल 05 सितंबर को हुई थी। 
 
उसने दावा किया कि इसके साथ ही एयरटेल को पीछे छोड़ते हुए वह देश की सबसे बड़ी मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता बन गयी है। कंपनी द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, इस समय एयरटेल के चार करोड़ 10 लाख से ज्यादा 3जी/4जी उपभोक्ता हैं। जियो पूरी तरह 4जी सेवा दे रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »