27 Apr 2024, 02:12:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब तीसरी बार होगी भगोड़े माल्या के लग्जरी विमान की नीलामी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2016 7:54PM | Updated Date: Nov 27 2016 7:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शराब कारोबारी विजय माल्या का लग्जरी विमान तीसरी बार नीलामी के लिए तैयार है। माल्या से 535 करोड़ रुपए का बकाया वसूलने के लिए सर्विस टैक्‍स डिपार्टमेंट यह नीलामी कर रहा है। नीलामी 28-29 नवंबर को होगी। 
 
मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, बांबे हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, कम आरक्षित कीमत पर ई-नीलामी कराई जाएगी। डिपार्टमेंट ने पिछली बार इस विमान को 152 करोड़ रुपए के आरक्षित कीमत पर नीलाम करने का प्रयास किया था, लेकिन कोई खरीदार नहीं मिला। इसके बाद हाईकोर्ट ने आरक्षित मूल्य को कम करके पुन: नीलामी का आदेश सुनाया। 
 
विमान की नीलामी का यह तीसरा प्रयास है। पहली बार जब इस विमान की नीलामी की गई थी तब सबसे बड़ी बोली 1.09 करोड़ की लगी थी। जो संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी ने लगाई थी। दूसरी बार की नीलामी में सबसे बड़ी बोली 27 करोड़ की आई थी। जो एक घरेलु कंपनी ने लगाई थी। 
 
जिसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिजर्व प्राइस रिव्यु कर फिर से नीलामी की बात कही थी। हलाकि सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट कोर्ट में ये कहा था कि आरक्षित कीमत कम करने से उसे अपने बकाए को वसूल करने में दिक्कत होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »