27 Apr 2024, 03:01:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल 1.34 और डीजल 2.37 रु. महंगा, नई दरें आज से लागू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2016 7:30PM | Updated Date: Oct 15 2016 8:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढोतरी के बीच पेट्रोल आज 1.34 रुपए प्रति लीटर व डीजल 2.34 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया। पेट्रोल के दाम में दो महीने में यह पांचवीं वृद्धि है। नई दरें आज आधी रात से प्रभावी होंगी।
    
दिल्ली में वैट को शामिल करने के बाद पेट्रोल के दाम आज मध्यरात्रि से बढ़कर 66.05 रुपए प्रति लीटर हो जाएंगे जो इस समय 64.72 रुपए हैं। इसी तरह डीजल के दाम 52.61 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 55.26 रुपए प्रति लीटर होंगे।
   
इससे पहले पांच अक्टूबर को पेट्रोल के दाम 14 पैसे बढाए गए थे जबकि डीजल के दाम में 10 पैसे की बढोतरी की गई थी। यह वृद्धि डीलरों को कमीशन में बढोतरी के बाद की गई।
   
इंडियन आयल कारपोरेशन ने एक बयान में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य स्तर तथा रपया-डालर विनिमय दर को देखते हुए पेट्रोल व डीजल के दाम में बढोतरी का अनुमान लगाया जा रहा था।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »