27 Apr 2024, 06:09:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक- कल तक निपटा लें सभी जरूरी काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 7 2016 2:21PM | Updated Date: Oct 7 2016 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। त्योहारी मौसम के कारण यह सप्ताहांत लंबा रहने वाला है। बैंकों के जरूरी काम शुक्रवार तक निपटा लें, क्योंकि शनिवार से बैंक लगातार पांच दिन बंद रहेंगे। महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण 8 अक्टूबर को बैंक बंद रहगा। रविवार को सामान्य साप्ताहिक अवकाश है। 
 
10 अक्टूबर को दुर्गानवमी पर कई राज्यों में छुट्टी रहती है। 11 अक्टूबर को विजया दशमी और 12 अक्टूबर को मुहर्रम के कारण बैंक बंद रहेंगे। इस वजह से लोगों को एटीएम से पैसे निकालने में भी दिक्कत हो सकती है। हालांकि नकद रहित भुगतान के विकल्प व इंटरनेट बैंकिंग के कारण परेशानी कुछ हद तक कम हो सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »