26 Apr 2024, 20:11:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जापान के सबसे बड़े आईटी फोरम में हिस्सा लेंगे दस भारतीय स्टार्ट अप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2016 1:37PM | Updated Date: Oct 2 2016 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के दस स्टार्ट अप जापान के सबसे बड़े सूचना प्रौद्योगिकी मंच ‘कंबाइंड एक्जिबिशन आफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी’ में हिस्सा लेगें। इसका आयोजन इसी सप्ताह किया जा रहा है। जापान के आर्थिक, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के सहयोग से यह फोरम 4 अक्‍टूबर को आयोजित किया जा रहा है। भारत के दस स्टार्ट अप आईटी और इलेक्ट्रानिक्स प्रदर्शनी तथा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

आईटी उद्योगों के संगठन नास्कॉम ने एक बयान में कहा कि जापान में आईटी फोरम में हिस्सा लेने वाले स्टार्ट अप्स कृषि, लाजिस्टिक्स और औद्योगिक आटोमेशन क्षेत्र से जुड़े हैं। नास्कॉम के आईओटी के लिए उत्कृष्टता केंद्र (सीओई आईओटी) ने इस कार्यक्रम के लिए 65 भारतीय स्टार्ट अप्स नाम सुझाया था। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चुने गए स्टार्ट अप्स में से नौ नास्कॉम के सीओई आईओटी द्वारा नामित किए गए हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »