26 Apr 2024, 11:12:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

घरेलू प्राकृतिक गैस की दर 18% घटी, सीएनजी होगी सस्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2016 10:32AM | Updated Date: Oct 1 2016 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बिजली और उर्वरक कारखानों तथा सीएनजी आपूर्ति में इस्तेमाल के लिए  प्राकृतिक गैस की दर शुक्रवार को 18 प्रतिशत घटाकर 2.5 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दी गई।
 
पिछले 18 महीने में चौथी बार प्राकृतिक गैस के मूल्य में कमी की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के मौजूदा फील्डों से उत्पादित प्राकृतिक गैस की दर में कटौती की गई है। यह कटौती 1 अक्तूबर से छह महीने के लिए की गई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »