27 Apr 2024, 00:45:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चीन को मुद्रा विनिमय दर में हेरफेर करने वाला देश घोषित करूंगा: ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2016 3:33PM | Updated Date: Sep 16 2016 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है यदि उन्हें राष्ट्रपति चुना जाता है तो वह चीन को मुद्रा विनिमय दर में साठगांठ करने वाला देश घोषित करेंगे और उसके खिलाफ प्रतिपूर्ति शुल्क लागू करेंगे। ऐसा तब तक किया जायेगा जब तक कि चीन अवैध व्यापारिक गतिविधियों को बंद नहीं कर देता है।
  
ट्रंप ने आर्थिक नीतियां के बारे में अपने एक अहम भाषण में कहा, यदि चीन अपनी अवैध गतिविधियों को बंद नहीं करता है, अमेरिकी व्यापार से जुड़े खुफिया जानकारी और बौद्विक संपदा अधिकारों की चोरी नहीं रोकता है, तो मैं उसके खिलाफ तब तक प्रतिपूर्ति शुल्क लागू रखूंगा जब तक वह ऐसा करना बंद नहीं करता है। उन्होंने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकारों से जुड़े नियमों को ही लागू करने मात्र से अमेरिका में लाखों नए रोजगार पैदा किए जा सकेंगे।
  
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद वह अपने वित्त मंत्री से कहेंगे कि वह चीन को मुद्रा विनिमय दर में साठगांठ करने वाला देश घोषित करें।
  
उन्होंने कहा, वह मुद्रा विनिमय दर में हेरफेर करने वाला देश है और हम हर उस देश के खिलाफ शुल्क लागू करेंगे जो कि अपनी मुद्रा का अवमूल्यन करता है और ऐसा कर अमेरिका के साथ व्यापार में अनुचित लाभ उठाता है। वे इस मामले में साठगांठ करने वाले मास्टर हैं और हम ऐसा नहीं होने दे सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »