27 Apr 2024, 02:44:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मैं शराबबंदी के खिलाफ हूं: आदि गोदरेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2016 2:48PM | Updated Date: Sep 6 2016 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। मशहूर उद्योगपति आदि गोदरेज ने शराबबंदी का यह कहते हुए विरोध किया कि यह सफल नहीं होगा और इसे लागू करना बेकार है। बिहार में मद्यनिषेध के संबंध पूछने पर गोदरेह समूह के अध्यक्ष ने कहा, मैं शराबबंदी के खिलाफ हूं। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, मैं सामाजिक मुद्दों का विशेषज्ञ नहीं हूं लेकिन यह सफल नहीं होता। 

उन्होंने कहा, जब अमेरिका में भी शराबबंदी थी तो इसके कारण गिरोह आदि बने। भारत में भी शराबबंदी सफल नहीं रही है। शराबबंदी लागू करना बेकार का काम है। मुझे नहीं लगता कि हमें इसे प्रोत्साहित करना चाहिए।   

एक सवाल के जवाब में गोदरेज ने भारत में चुनाव के लिए सरकारी वित्तपोषण का समर्थन किया। उन्होंने कहा, हां, मेरे विचार से इससे भ्रष्टाचार कम होगा।


 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »