27 Apr 2024, 04:24:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2016 11:34AM | Updated Date: Aug 31 2016 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे गिरकर 67.08 रुपए प्रति डॉलर पर रहा। आयातकों की डालर के लिए मासांत मांग बढ़ी थी।
  
विदेशी मुद्रा डीलरों के मुताबिक दुनिया की अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर मजबूत हुआ था। इसका भी रुपए पर दबाव पड़ा हालांकि, घरेलू इक्विटी बाजार में मजबूत शुरुआत ने रुपए की गिरावट को काफी हद तक थामा है।
  
डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 16 पैसे मजबूत होकर 67.02 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। यह इसका एक माह के दौरान उच्च स्तर रहा है। इस दौरान निर्यातकों और बैंकों की डालर में भारी बिकवाली रही।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »