27 Apr 2024, 10:37:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Other Business

अब ग्राहकों से लॉकर देखने का शुल्क नहीं लेगा पीएनबी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2016 11:38AM | Updated Date: Aug 22 2016 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए उनका अपना लॉकर देखना मुफ्त कर दिया है। इससे पहले ग्राहक एक साल में 12 बार ही अपनी शाखा में लॉकर में सामान रख सकते थे या निकाल सकते थे।
 
इससे ज्यादा बार के लिए उन्हें अतिरिक्त शुल्क देना होता था। बैंक एक अधिकारी ने बताया कि इस बदले नियम के बाद अब उसके ग्राहक एक साल में जितनी बार चाहें उतनी बार अपना लॉकर देख सकते हैं और इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। 
 
हर बार लगते थे पचास रुपए
अधिकारी ने कहा कि ऐसी सुविधा देने वाला पीएनबी पहला सरकारी बैंक है। इससे पहले 12 बार से ज्यादा बार लॉकर देखने पर पीएनबी अपने ग्राहकों से 50 रुपए हर बार का शुल्क लिया करता था।
 
बैंकों के अलग-अलग शुल्क
बैंकों के लॉकर शुल्क एक समान नहीं होते हैं। सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बैंकों के लॉकर के शुल्क में लॉकर के आकार, जगह एवं शहर के आधार पर 1000 रुपए से 45,000 रुपए के बीच तक का अंतर होता है। इसके अलावा लॉकर के किराए में सेवा कर और प्रशासनिक शुल्क आदि भी लगता है। कुछ मामलों में किराए के भुगतान में देरी पर जुर्माना भी लगता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »