26 Apr 2024, 05:32:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सुनील मित्तल लेंगे सालाना 30 करोड़ रूपए वेतन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2016 6:38PM | Updated Date: Aug 21 2016 6:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी सुनील भारती मित्तल चालू वित्त वर्ष में 30 करोड़ रूपए का सालाना वेतन लेंगे। इसमें अन्य लाभ शामिल नहीं हैं। मित्तल को फिर से पांच साल के लिए चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्हें 21 करोड़ रूपए सालाना  स्थिर वेतन के अलावा कामकाज से जुड़ा नौ करोड़ रपये ‘वेरिएबल पे’ मिलेगा।

हालांकि वेतन पैकेज में अन्य लाभ शामिल नहीं हैं जो किसी भी वित्त वर्ष में स्थिर वेतन का 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा। सूत्रों ने कहा कि कंपनी की 19 अगस्त 2016 को 21वीं सालाना आम बैठक में इसकी मंजूरी दी गई। कंपनी की सालाना रिपोर्ट के अनुसार मित्तल ने 2015-16 में 27.8 करोड़ रपये का वेतन पैकेज लिया। इसमें 24.6 करोड़ रपये वेतन तथा 1.17 करोड़ रपये अन्य लाभ थे।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »