27 Apr 2024, 08:47:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कम कर, ज्यादा कर चोरी एक साथ नहीं चल सकती: जेटली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2016 4:58PM | Updated Date: Aug 20 2016 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) की दर को लेकर लगाई  जा रही तमाम अटकलों के बीच वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि कर की कम दर और ज्यादा कर चोरी एक साथ नहीं चल सकती। जेटली ने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा यदि सभी करदाता अपने कर का भुगतान करें, तो इससे कर की दरों को और कम करने में मदद मिलेगी।

जितनी ज्यादा कर चोरी और कर में छूट होगी उतनी ही उंची कर दरें होंगी। कर की दर भी कम हो और कर चोरी भी ज्यादा हो यह एक साथ नहीं चल सकता। भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलर ने जीएसटी के तहत प्रस्तावित दर 17 प्रतिशत रखने जाने की मांग की जिसके जवाब में जेटली ने यह बात कही। उन्होंने आगे कहा कि जितने ज्यादा लोग कर चोरी करेंगे उतना ही कर ढांचे में विसंगतियां होंगी।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »