27 Apr 2024, 00:12:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कोर्ट का माल्या को भगोड़ा घोषित कर संपत्ति कुर्क करने का आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2016 8:57PM | Updated Date: Jul 29 2016 8:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संकट में फंसे शराब उद्यमी विजय माल्या बैंक रिण धोखाधड़ी में मनी लांड्रिंग जांच के सिलसिले में शुक्रवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश नहीं हुए जिससे लगता है कि अब ईडी माल्या के खिलाफ संपत्ति कुर्क की कार्रवाई शुरू करेगा।
   
कोर्ट ने पिछले महीने माल्या के खिलाफ प्रोक्लेमेशन आदेश जारी कर उन्हें आज पेश होने को कहा था। कोर्ट ने कहा था कि माल्या ‘कानून से भाग’ रहे हैं और गिरफ्तारी से बचाने के लिए खुद को छुपाने रहे हैं।
    
प्रवर्तन निदेशालय ने विभिन्न दैनिक अखबारों में यह प्रकाशित किया था कि कोर्ट ने माल्या के खिलाफ विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी किया है।
    
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एजेंसी अब आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए माल्या की और संपत्तियों की कुर्की करेगी।

वहीं कोर्ट के समन पर पेश नहीं होने के लिए माल्या को घोषित अपराधी घोषित किए जाने की संभावना है। बता दें कि, ईडी किंगफिशर के 9000 करोड़ रुपए के रिण मामले में माल्या की भूमिका की जांच कर रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »