26 Apr 2024, 06:13:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रुपया में सकारात्मक शुरुआत, डालर के मुकाबले नौ पैसे की तेजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2016 10:15AM | Updated Date: Jul 14 2016 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रुपया लगातार दूसरे दिन अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए आज के शुरुआती कारोबार में नौ पैसे चढ़कर 66.96 पर पहुंच गया। ऐसा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में बैंकों और निर्यातकों की ओर से अमेरिकी डालर की बिकवाली बरकरार रखने के मद्देनजर हुआ।
   
कारोबारियों ने कहा कि रुपए ने विदेशी पूंजी के निरंतर प्रवाह और घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती से तेजी से मजबूती हासिल की। उन्होंने कहा कि विदेशी बाजारों में अन्य मुद्राओं के मुकाबले डालर में नरमी से भी रुपया को मदद मिली। रुपया बुधवार को  13 पैसे की तेजी के साथ 67.05 पर बंद हुआ था। इस बीच बंबई शेयर बाजार सूचकांक 50.93 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़कर 27,866.11 पर चल रहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »