09 May 2024, 01:13:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

तेल कंपनियों को केरोसिन का दाम 25 पैसे प्रति माह बढ़ाने की अनुमति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2016 6:07PM | Updated Date: Jul 13 2016 6:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने तेल कंपनियों को केरोसिन के दाम हर महीने 25 पैसे प्रति लीटर बढ़ाने की अनुमति दी है। केरोसिन पर दी जा रही भारी सब्सिडी में कमी लाने के लिए तेल कंपनियों को 10 महीने तक धीरे धीरे दाम बढ़ाने की अनुमति दी गई है। एक जुलाई को केरोसिन की कीमत 25 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई। पिछले पांच साल में इसमें यह पहली वृद्धि है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल विपणन कंपनियों को संदेश प्रेषित कर दिया है कि वे अप्रैल 2017 तक प्रति माह केरोसिन तेल की कीमत में 25 पैसे की वृद्धि कर सकती हैं। पहली वृद्धि को तेल कंपनियों द्वारा अधिसूचित कर दिया गया है लेकिन सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए बेची जाने वाले केरोसिन तेल की कीमतों में यह अभी परिलक्षित नहीं हुई है।

राज्य सरकारों के इसमें शामिल होने के बाद ऐसा होगा। मूल्य वृद्धि से पहले दिल्ली में केरोसिन का दाम 14.96 रूपए प्रति लीटर था। इससे पहले जून 2011 में इसकी कीमत में 2.64 रूपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। इससे पहले जून 2010 में इसका दाम 3.23 रूपए प्रति लीटर बढ़ाया गया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »