27 Apr 2024, 08:57:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने का आयात अप्रैल-मई में 51 प्रतिशत घटकर 2.7 अरब डालर रहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2016 1:22PM | Updated Date: Jul 3 2016 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोने का आयात चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-मई में करीब 51 प्रतिशत घटकर 2.7 अरब डालर रहा। इससे चालू खाते के घाटे (कैड) पर अंकुश लगने की उम्मीद है। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2015-16 में इसी अवधि के दौरान सोने का आयात 5.55 अरब डालर था।
   
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोने का आयात मई में 39.14 प्रतिशत घटकर 1.47 अरब डालर रहा। यह लगातार चौथा महीना है जब सोने का आयात कम हुआ है। आयात में कमी से पिछले महीने व्यापार घाटा कम होकर 6.27 अरब डालर रहा। इससे पूर्व वर्ष की इसी अवधि में यह 10.4 अरब डालर था।
   
भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा आयातक है और मुख्य रूप से आयात आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए होता है। भारत का चालू खाते का घाटा 2015-16 की तीसरी तिमाही में कम होकर जीडीपी का 1.3 प्रतिशत रहा जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1.5 प्रतिशत था। इसका मुख्य कारण कम व्यापार घाटा है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »