08 Sep 2024, 06:38:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

IndiGo Airline ने महिलाओं के लिए शुरू की स्पेशल सुविधा, सीट सलेक्शन के लिए शुरू किया नया फीचर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2024 4:56PM | Updated Date: May 29 2024 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (Indigo) ने महिलाओं के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिये महिलाएं वेब चेक-इन के समय उन सीटों के बारे में जान सकती हैं जो अन्य महिला यात्रियों द्वारा पहले ही बुक की जा चुकी हैं। एयरलाइन ने मार्केट रिसर्च करने के बाद यह फीचर शुरू किया है।

इंडिगो ने आज प्रेस रिलीज जारी की थी। प्रेस रिलीज में एयरलाइन ने कहा कि वह महिलाओं के लिए नई सुविधा पेश कर रहे हैं। इस सुविधा का उद्देश्य महिला यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव को और अधिक आरामदायक बनाना है।

इंडिगो ने अपने प्रेस रिलीज में कहा कि न्यू फ्रेंडली सीट सलेक्शन फीचर मार्केट रिसर्च के बाद पेश किया गया है। वर्तमान में यह #GirlPower के तहत यह फीचर शुरू किया है। इस फीचर में महिला यात्री वेब चेक-इन के दौरान अन्य महिला यात्रियों द्वारा बुक की गई सीटों के बारे में जान पाएगी। यह विशेष रूप से महिला यात्रियों - एकल के साथ-साथ पारिवारिक बुकिंग के हिस्से के लिए भी तैयार किया गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इंडिगो 60 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन है। इस साल अप्रैल 2024 में 80 लाख यात्रियों ने इंडिगो एयरलाइन से यात्रा की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »