26 Apr 2024, 17:16:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

तेल एवं रसायन कारोबार में सऊदी अरब की अरामको का 75 अरब डालर निवेश: मुकेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 12:08PM | Updated Date: Aug 12 2019 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सऊदी अरब की अरामको मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के तेल और रसायन कारोबार में 75 अरब डालर का निवेश करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और देश के सबसे बड़े धनकुबेर ने सोमवार को कंपनी की बिरला मातुश्री सभागार में 42 वीं आम बैठक को संबोधित करते हुए इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब की अरामको 75 अरब डालर का निवेश रिलायंस इंडस्ट्रीज के तेल एवं रसायन कारोबार में करेगी। रिलायंस को अरामको कच्चे तेल की आपूर्ति करेगी। अंबानी ने बताया कि दोनों कंपनियों के बीच हुए इस निवेश करार के तहत रिलायंस के तेल एवं रसायन कारोबार डिवीजन में अरेमको आयल को 20 प्रतिशत हिस्सा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि रिलायंस के लिए सबसे बड़ा और देश के लिए एक बड़ा विदेशी निवेश है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »