26 Apr 2024, 16:17:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एलएंडटी को कुवैत से मिला बड़ा ऑर्डर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2019 3:19PM | Updated Date: Apr 1 2019 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। निर्माण अभियांत्रिकी क्षेत्र की कंपनी एलएंडटी को कुवैत ऑयल कंपनी से गैस निर्यात पाइपलाइन बनाने का बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि यह ऑर्डर 2,500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है। इसके तहत उसे 145 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन का निर्माण करना है जिसका उपयोग गैस निर्यात के लिए किया जायेगा। यह ऑर्डर एलएंडटी की क्षमता में कुवैत की तेल एवं गैस कंपनी का विश्वास दर्शाता है।
 
एलएंडटी इस समय कुवैत में एक अन्य परियोजना का काम कर रही है। इसके तहत उसे उत्तरी कुवैत से कुवैत के अहमदी स्थित केंद्रीय मिक्सिंग मेनिफोल्ड तक कच्चे तेल की 48 इंच ट्रांजिट लाइन के निर्माण की जिम्मेदारी मिली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »