27 Apr 2024, 08:35:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चेचन्या में रूसी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 5:18PM | Updated Date: Mar 7 2018 7:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के चेचन्या क्षेत्र में रूसी सुरक्षा बलों का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में हेलीकॉप्टर में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी बुधवार को समाचार एजेंसी रिया ने दी है। 
एजेंसी ने पहले सात लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में कम से कम पांच लोगों के मारे जाने की खबर दी। रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार हेलीकॉप्टर में कुल नौ लोग सवार थे। चेचन्या में विद्रोहियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पे होती रहती हैं हालांकि पिछले कुछ वर्षों से हिंसा में कमी आई है।
बता दें कि मंगलवार को रूसी सैन्य मालवाहक विमान सीरिया में दुर्घनाग्रस्त हो गया था। जिसमें क्रू मेंबर समेत 31 लोगों की मौत हो गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »