27 Apr 2024, 08:17:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा ने भारत को दी परमाणु हमलेे की धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2016 8:22PM | Updated Date: Sep 18 2016 8:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। भारत पाकिस्तान से अमन की बात करता है लेकिन बदले में वो हमले करवाता है। जम्मू-कश्मीर के उरी में बड़ा आतंकी हमला हुआ जिसमें सेना के 17 जवान शहीद हो गए, लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
 
पाकिस्तान अब परमाणु हमले की धमकी दे रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर उनकी सुरक्षा का खतरा हुआ तो और उनकी जमीन पर किसी ने कदम रखा, उनके अस्तित्व को खतरा हुआ तो पाकिस्तान परमाणु हमले करने से गुरेज नहीं करेगा।
 
जब उनसे पूछा गया कि अगर भारत से जंग हुई तो क्या पाकिस्तान एटमी हमला कर सकता है, तो पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि तब परमाणु हमला करने से भी नहीं चूकेंगे। उन्हों ने कहा, ये हालात से तय होंगे, लेकिन हमारी सुरक्षा खतरे में हुई, हमारा अस्तित्व खतरे में हुआ तो जो चाहो वो लगा दो फिर डर कैसा?
 
ख्वाजा ने कश्मीर मसले के लिए बातचीत का सहारा लेने की बात कही और कहा शांति के लिए बातचीत करना जरूरी है। भारत-पाकिस्तान के संबंध मधुर तभी होंगे जब कश्मीर मसला सुलझ जाएगा। यह पहली बार है कि पाकिस्तान ने परमाणु हमले की बात कही है और भारत को सीधे तौर पर धमकाया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »