27 Apr 2024, 03:15:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान का हेलीकॉप्टर अफगानिस्तान में क्रैश, तालिबान ने सात को बनाया बंधक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2016 10:38PM | Updated Date: Aug 5 2016 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुली अलाम। पाकिस्तान का एक हेलीकॉप्टर गुरूवार को पूर्वी अफगानिस्तान में लैंड करते वक्त क्रैश हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि चॉपर में सवार सभी छह लोगों को तालिबान ने बंधक बना लिया। पाकिस्तानी दूतावास ने घटना की जानकारी दी।
    
तालिबान विद्रोहियों ने अब तक घटना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। घटना अशांत प्रांत लोगर के अजरा जिले में हुई। पाकिस्तानी दूतावास के प्रवक्ता अख्तर मुनीर ने कहा, पंजाब सरकार का एक एमआई-17 परिवहन हेलीकॉप्टर मरम्मत के लिए रूस जाने वाला था। हेलीकॉप्टर लोगर में लैंड करते वक्त क्रैश हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बंधकों में छह पाकिस्तानी और एक रूस नागरिक शामिल है। उन्होंने कहा, उन्हें किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया है और हेलीकॉप्टर में आग लगा दी है।

वहीं पाकिस्तान की सेना ने इस बात से इनकार किया है कि यह चॉपर उनका है। जबकि अफगानिस्तान के अधिकारियों का दावा है कि यह पाकिस्तानी सेना का है और इसमें सवार छह लोग पूर्व सैनिक हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »