26 Apr 2024, 06:47:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इंडोनेशिया में फंसे गुरदीप को बचाने की कोशिश जारी: सुषमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2016 10:37AM | Updated Date: Jul 28 2016 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में इंडोनेशिया में मौत की सजा का सामना करने जा रहे एक भारतीय व्यक्ति की जान बचाने के लिए सरकार आखिरी वक्त की कोशिशें कर रही है। वह इंडोनेशिया में मौत की सजा का सामना कर रहा है।
 
स्वराज ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि हम 28 जुलाई को मौत की सजा मिलने से उसकी जान बचाने के लिए आखिरी वक्त की कोशिशें कर रहे हैं। इंडोनेशिया के तांगेरांग बांटेन प्रांत में एक जिला अदालत ने सिंह को कथित तौर पर मौत की सजा सुनाई है।
 
गुरदीप को मौत की सजा से बचाने की कोशिश जारीः सुषमा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि इंडोनेशिया में मौत की सजा का सामना करने जा रहे एक भारतीय व्यक्ति की जान बचाने के लिए सरकार आखिरी वक्त की कोशिशें कर रही है।
 
गौरतलब है कि देश में मादक पदार्थ की तस्करी की कोशिश करने के मामले में गुरदीप सिंह (48) को अधिकारियों ने दोषी पाया था। बता दें कि वो पंजाब के जलंधर का रहने वाला है। वह उन 14 लोगों में है जो मौत की सजा का सामना कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »