27 Apr 2024, 03:15:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

संसद में बोले राजनाथ- नाम पाक है लेकिन हरकतें सभी नापाक हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2016 8:13PM | Updated Date: Jul 18 2016 8:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कश्मीर मुद्दे पर सोमवार को राज्यसभा में बहस हुई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वहां हालात 90 के दशक से ज्यादा बुरे हैं और इसके लिए सरकारी पार्टी का रुख भी जिम्मेदार है। जबकि सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि वहां हालात संभालने के लिए सरकार ने सबकुछ किया।

राज्यसभा में कश्मीर पर बहस का जवाब देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कहा, जो कुछ भी भारत में हो रहा है वो पाक स्पॉन्सर्ड है। कहने को नाम पाकिस्तान है लेकिन हरकतें सभी नापाक हैं। उन्होंने कहा, वो भारत के मुसलमानों की फिक्र करना छोड़ दे।

उन्होंने कहा कि जो जनमत संग्रह की बात करते हैं, वो लोगों को बरगलाते हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा, जनमत संग्रह की बात अब आउट डेटेड हो चुकी है।

गृह मंत्री के मुताबिक वो बार बार सुरक्षा बलों को संयम बरतने की हिदायत देते आए हैं। उन्होंने सदन को बताया, मैंने उन्हें बार बार कहा है कि अतिरिक्त बल का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

राजनाथ के बयान के मुख्य अंश:
- जो कुछ हो रहा है वो पाक स्पॉन्सर्ड है। कहने को तो उसका नाम पाकिस्तान है। लेकिन उसकी हर हरकत नापाक है।
- बुरहान पर 15 केस दर्ज थे, वह घाटी में युवाओं को बहकाता था।
- बुरहान वानी हिज्?बुल का कमांडर था और वहां अपने सरगनाओं के इशारे पर अटैक करता था।
- पीएम ने दिए थे समाधान के लिए तीन सूत्र- कश्?मीरियत, जम्?हूरियत और इंसानियत।
- हमारे जवानों के मारे जाने पर यदि कोई जश्?न मनाता है तो यह इंसानियत नहीं है।
- कश्मीर हिंसा में एक सुरक्षाकर्मी शहीद, 1671 घायल।
- कश्मीर हिंसा में कुल 1948 नागरिक घायल हुए।
- कश्मीर में हिंसा की 566 घटनाएं, 25 संपत्तियां आग के हवाले।
- सीआरपीफ के डीजी को बुलाकर कश्मीर में संयम बरतने का आदेश दिया।
- विदेश से आते ही पीएम मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर बैठक की।
- कश्मीर पर सभी दलों के साथ होने का भरोसा हुआ पहले से मजबूत।
- मैं लगातार सीएम के संपर्क में हूं। जो भी गवर्नमेंट ऑफिसेस हैं उनसे भी मैं जानकारी लेता रहता हूं।
- ये बात आई कि वहां के लोगों से संवाद होना चाहिए। मैंने परसो ही महमूबा जी से बात की। मैंने उनसे कहा कि मैं खुद वहां आना चाहता हूं।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »