26 Apr 2024, 16:43:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पुलिस वालों के खिलाफ स्टिंग करने वाले चेतन शर्मा पर हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2015 11:14AM | Updated Date: Apr 25 2015 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना महंगा पड़ गया। दिल्ली पुलिस के भ्रष्ट पुलिस कर्मियो के खिलाफ स्टिंग कर उनपर कार्रवाई करवाने वाले चेतन प्रकाश शर्मा पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे कुछ अनजान लोगों ने जानलेवा हमला किया। 

 

चेतन पर हमला उनके घर के पास राजापुरी इलाके में किया गया। इस हमले में उनके कुत्ते की मौत हो गई, जबकि उनके हाथ में गोली लगी है। चेतन दिल्ली पुलिस पर स्टिंग करने के लिए जाने जाते हैं और उनके प्रयासों की वजह से ही 70 पुलिसकर्मी सस्पेंड हो चुके हैं।
इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चेतन को डीडीयू अस्पताल में भार्ती कराया जहां अभी चेतन का इलाजड चल रहा है। पुलिस वारदात की जगह पर सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »