27 Apr 2024, 02:01:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

IS ने FB पर लगाई सेक्स स्लेव की बोली, कीमत 5.33 लाख रु.

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2016 8:04PM | Updated Date: May 29 2016 8:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रक्का। ISIS का खौफनाक चेहरा फिर उजागर हुआ है। IS आतंकी अबू असद अलमानी ने 18 साल की लडक़ी को बेचने के लिए उसका फोटो फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया है। 20 मई को पोस्ट की गई इस फोटो पर लडक़ी की कीमत 5.33 लाख रुपए रखी गई है। आतंकी ने फेसबुक पर लिखा एक और स्लेव 5.33 लाख रुपए में, हां या ना।

फेसबुक ने दोनों महिलाओं की फोटो को थोड़ी देर बाद हटा दिया। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि ISIS के आतंकी द्वारा महिलाओं को सेक्स स्लेव के तौर पर खरीदने और बेचने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ISIS पर इराक और सीरिया में बढ़ते दबाव के कारण बंदी बनाई गई इन महिलाओं को भी जूझना पड़ रहा है।

इस्लामिक स्टेट के आतंकी सेक्स के लिए बंदी बनाई गईं महिलाओं को सोशल साइट्स के जरिए बेच रहे हैं। साथ ही सेक्स स्लेव महिलाओं से मारपीट भी कर रहे हैं। फेसबुक ने जब से फोटो डिलीट की है उसके बाद से ISIS के आतंकियों ने कोई फोटो पोस्ट नहीं की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »