26 Apr 2024, 12:47:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मुस्लिमों पर प्रतिबंध का प्रस्ताव अस्थाई और महज एक सुझाव था: ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2016 3:03PM | Updated Date: May 12 2016 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में मुस्लिमों का प्रवेश ‘अस्थाई’ तौर पर प्रतिबंधित करके वैश्विक विवाद मोल ले लेने वाले डोनाल्ड ट्रंप आज अपने कट्टर रूख में कुछ नरमी लाते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि समस्या को निपटा लिए जाने तक के लिए वह ‘महज एक सुझाव’ ही था।
 
रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार ट्रंप ने फॉक्स रेडियो को बताया, हमारे सामने एक गंभीर समस्या है। यह अस्थायी प्रतिबंध है। इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। किसी ने ऐसा नहीं किया है और जब तक हम यह पता नहीं लगा देते कि हो क्या रहा है, तब तक के लिए यह एक सुझाव मात्र है।
 
हाल ही में लंदन के मेयर के रूप में चुने गए सादिक खान से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- जब दुनियाभर में चरमपंथी इस्लामी आतंकवाद फैला हुआ है, फिर चाहे पेरिस हो, सन बर्नार्डिनो हो या पूरी दुनिया। यदि वे इससे इंकार करना चाहते हैं तो वे कर सकते हैं। मैंने इसे न नकारने का विकल्प चुना।
 
ट्रंप ने कहा कि हालांकि वह खान के आलोचक हैं, फिर भी वह यदि राष्ट्रपति बने तो अपने राष्ट्रपति काल में पाकिस्तानी मूल के मेयर को अमेरिका आने के लिए छूट देंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »