26 Apr 2024, 06:40:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रसेल्स धमाके में लापता इंफ़ोसिस इंजीनियर राघवेंद्र की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2016 10:06PM | Updated Date: Mar 28 2016 10:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रसेल्स। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में 22 मार्च को हुए बम धमाके के बाद लापता भारतीय इंजीनियर राघवेंद्र गणेशन की मौत हो गई है।
भारतीय दूतावास ने उनकी मौत की पुष्टि की है।
 
बेल्जियम में भारतीय राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने कहा, बेल्जियम अधिकारियों ने भारतीय दूतावास को सूचित किया है कि मृतकों में आज राघवेंद्र गणेशन की पहचान की गई। उनका पार्थिव शरीर एमस्टर्डम के रास्ते भारत भेजा जा चुका है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं।
 
मूल रूप से बेंगलुरु के रहने वाले गणेशन पिछले चार साल से ब्रसेल्स में काम कर रहे थे। उन्हें आखिरी बार मेट्रो में सफर करते देखा गया था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर उनके आखिरी लोकेशन की जानकारी दी थी। 
 
राघवेंद्रन भारतीय आईटी कंपनी इंफ़ोसिस में काम करते हैं और उनका परिवार मुंबई में रहता है। राघवेंद्रन की मौत की पुष्टि के बाद इंफ़ोसिस ने बयान जारी कर कहा, हमारी संवेदनाएं उनके और इस हमले में घायल होने वाले लोगों के परिवार के साथ हैं। इस मुश्किल घड़ी में हम उनके परिवार की हर संभव मदद करते रहेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »